Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Facebook ने लॉन्च किया BARS ऐप, इस पर बना सकते हैं 60 सेकंड का म्यूजिक कर सकते है शेयर !


हेलो दोस्तों, FACEBOOK ने टिकटॉक जैसा अपना नया ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम BARS है। इस ऐप के जरिए 60 सेकंड का म्यूजिक वीडियो क्रिएट और शेयर किया जा सकता है। फेसबुक के न्यू प्रोडक्ट एक्सपेरिमेंटेशन (NEP) टीम ने इस ऐप को डेवलप किया है। इसमें राइम्स और लिरिक्स का सजेशन भी मिलेगा। इस पर रैपर म्यूजिक वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकेंगे। बता दें कि यह न्यू प्रोडक्ट एक्सपेरिमेंटेशन (NEP) टीम का दूसरा म्यूजिक ऐप है।

इसे भी पढ़ें - अब बिना एटीएम कार्ड के पैसे निकालना हुआ आसान ! जानिए पूरी जानकारी ?

राइम्स और लिरिक्स

BARS में अपने रैपर्स वीडियो बनाने और उन्हें शेयर करने की सुविधा दी गई है। इस ऐप में सैकड़ों बीट्स दिए गए हैं, जिनमें यूजर्स को अपना मनपसंद बीट चुन कर उस पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते है। यह ऐप अपने आप राइम्स और लिरिक्स का सजेशन भी देता है।

टिकटॉक जैसा है इंटरफेस

BARS ऐप का यूजर इंटरफेस टिकटॉक TIKTOK से काफी मिलता-जुलता है। यह दो टैब वर्टिकल वीडियो वाला इंटरफेस है। इसमें फीचर और न्यू फीड दी गई है, जो टिकटॉक के फॉलो और फॉर यू के जैसा है। BARS की स्क्रीन पर नीचे की ओर दाहिनी तरफ इंगेजमेंट बटन गया है।

इसे भी पढ़ें - Facebook ने किया 170 देशों में लॉन्च Instagram Lite App जानिए क्या - क्या फायदे ?

बनेगा 60 सेकंड का वीडियो

 इस पर यूजर ऑटो सजेस्टेड वर्ड्स क्यू के साथ फ्रीस्टाइल रैप कर सकता है। BARS ऐप पर चैलेंज मोड भी दिया गया है। यह गेमिंग जैसा एक्सपीरियंस देने वाला ऐप है। इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो रैप में इंटरेस्ट रखते हैं। वीडियो को रिकॉर्ड करने के बाद उसे फोन की गैलरी में सेव करके रखा जा सकता है, या सीधे सोशल मीडिया पर शेयर किया जा सकता है।



PM Vidyalakshmi Yojna : अब सरकार देगी पढ़ाई के लिए पैसा ! कैसे उठा सकते हैं लाभ जानिए हिंदी में ?