Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अब आपका बच्चा पढ़ेगा प्राइवेट स्कूल में बिल्कुल फ्री RTE 25 की मदद से , जानिए RTE 25 क्या है ?


हैलो दोस्तों, आज हम आपको RTE UP ADMISSION 2021 -2022 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे। निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम यानि RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है, RTE UP ADMISSION 2021 -2022 में जो भी छात्र एडमिशन लेना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले आवेदन पत्र भरने होते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर RTE एप्लीकेशन फॉर्म 2021 भर सकते है। या हमारे पेज पर दी गयी लिंक पर क्लिक करके आप RTE UP ADMISSION 2021 -2022 फॉर्म भर सकते है |

नियमों के अनुसार यूूपी के निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन दिया जाता है। आरटीई के तहत एडमिशन पाने वाले छात्रों की पूरी फीस सरकार देती है। जो भी छात्र आरटीई यूपी एडमिशन 2021 से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वह हमारे पेज पर दी गई जानकारी को पूरा पढ़ सकते हैं।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम

‘नि: शुल्क शिक्षा’ बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम या शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) भारत की संसद का एक अधिनियम है जो 4 अगस्त 2009 को लागू किया गया था, जिसमें बच्चों की उम्र के बीच मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा के महत्व के तौर तरीकों का वर्णन किया गया है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21A के तहत भारत में 6 से 14 वर्ष, 1 अप्रैल 2010 को अधिनियम लागू होने पर भारत हर बच्चे के मौलिक अधिकार बनाने के लिए 135 देशों में से एक बन गया।


RTE UP ADMISSION 2021 -2022

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आरटीई उत्तर प्रदेश प्रवेश 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। RTE UP ADMISSION 2021 -2022 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में 3 चरण शामिल हैं और प्रत्येक चरण की अंतिम तिथि नीचे दी गई है। कृपया इसके लिए लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।


RTE UP प्रवेश 2021-22 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित कर रही है। इसके बाद, उम्मीदवार निशुल्क शिक्षा ऑनलाइन फॉर्म UP 2021-22 हेतु आवेदन/ पंजीकरण कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आरटीई 25 प्रवेश पत्र 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और फ्री एडमिशन इन प्राइवेट स्कूल यूपी 2021 आवेदन फॉर्म को आधिकारिक वेबसाइट या यहाँ से करे आवेदन - rte25.upsdc.gov.in

जरुरी डॉक्यूमेंट 

♦ मूल निवास प्रमाण पत्र 
♦ जाति प्रमाण पत्र 
♦ आधार कार्ड
आय प्रमाण पत्र 
♦ बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र / जन्म से सम्बन्ध कोई प्रमाण पत्र
♦ बच्चे का फोटो 

 
आवेदन कैसे करे 2021 - 2022 

ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करके आप सबसे पहले आप बच्चे का रजिस्ट्रेशन करे, उसके बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर से लॉगिन करके आप अपने बच्चे की डिटेल को भरे |


RTE UP ADMISSION 2021 -2022 फॉर्म कम्पलीट होने आप सबमिट करें, और फिर “Lock & Final Print” बटन पर क्लिक कर दें, इसके बाद, उम्मीदवार भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट-आउट लेने और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए “अंतिम प्रिंट” बटन पर क्लिक कर फाइनल फ्रिंट आउट कर सकते है |


RTE UP ADMISSION 2021 -2022 चयन प्रक्रिया

♦ आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉटरी जारी की जाएगी।
♦ जिन छात्रों का नाम लॉटरी में दिया जाएगा उन छात्रों को एडमिशन दे दिया जाएगा।

दोस्तों, यहाँ हमने आपको RTE ऑनलाइन आवेदन (RTE UP Admission 2021 Online Application) के बारे में पूरी जानकारी दी है। आशा करते है की आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी। अगर आपके इस पोस्ट से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना है तो नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते है। हम आपकी पूरी सहायता करेंगे। हमारी वेबसाइट My Tech Energy में आने के लिए धन्यवाद, अधिक अपडेट के लिए बने रहें।


  
  

PM Vidyalakshmi Yojna : अब सरकार देगी पढ़ाई के लिए पैसा ! कैसे उठा सकते हैं लाभ जानिए हिंदी में ?