हैलो दोस्तों, खाली पेट गर्म पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में तो आप लोगो को तो पता ही होगा, लेकिन क्या आपको खाली पेट गर्म पानी पीने के नुकसान के बारे में पता है, माना कि पानी हमारे स्वास्थ्य शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है इसके साथ साथ आपको पानी पीने का सही तरीका पता होना चाहिए | जिससे हमारे शरीर में कोई नुकसान न हो, तो आईये अब बात करते गरम पानी पीने के साइड इफ़ेक्ट के बारे में |
भागदौड़ भरी जिंदगी और खुद की सेहत का ख्याल रखने के लिए बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है, मानव शरीर 70 प्रतिशत पानी से बना हुआ है। पानी एक दिन में कम से कम 3 लीटर पीना चाहिए। इसके अलावा आपने लोगों को कहते हुए भी सुना होगा कि गर्म पानी पीने से बीमारियां दूर होती है। सबको गर्म पानी पीने के फायदों के बारे में तो पता होता है, लेकिन इसके साइड भी होते हैं। जो कुछ लोगो को पता नहीं होता है |
आंतरिक अंगों को नुकसान ?
जैसा कि आपको पता होगा जब हम खाली पेट गर्म पानी पीते है, तो हमारे पेट में जलन महसूस होती है, गर्म पानी पीने से शरीर के आंतरिक अंग जल सकते है, क्योंकि गर्म पानी का तापमान आपके शरीर के अंग से बिलकुल अलग होता है। और मुंह में छाले और हल्की जलन की समस्या हो सकती है। जो कहीं न कहीं शरीर के आंतरिक अंगों को प्रभावित करता है। ज्यादा गर्म पानी सबसे ज्यादा पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। जिनमें एक संवेदनशील आंतरिक अस्तर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, गर्म पानी का तापमान हमारे शरीर के तापमान से अधिक होता है। इसलिए हमे ज्यादा गर्म पानी पीने से बचना चाहिए |
किडनी को नुकसान ?
किडनी शरीर के टॉक्सिन निकालने का काम करती है। मगर जरूरत से ज्यादा पानी पीने से किडनी खराब हो जाती है, क्योंकि हर किसी की किडनी में अतिरिक्त पानी और सभी विषाक्त पदार्थों को आसानी से बाहर निकालने की क्षमता होती है। पर इसके लिए अधिक गर्म पानी का उपयोग करना बेहद हानिकारक हो सकता है। क्योंकि, किडनी पर दबाव पड़ता है। जो गर्म पानी पीने से उस प्रक्रिया को तेज तो नहीं होगा और न ही विषाक्त पदार्थों को तेजी से बाहर निकालेगा बल्कि अधिक लोड पड़ने से हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए पानी को बहुत ही कम टेम्प्रेचर पर हल्का गर्म करके ही पिए |
पानी में असंतुलन ?
अगर स्वाद के तौर पर देखा जाए तो गर्म पानी पीने में अच्छा नहीं लगता। लेकिन ठंडियों में ही क्या हर मौसम में गर्म पानी पीने से लाभ मिलता है। इससे नियमित रूप से कई गंभीर बीमारियां ठीक हो जाती हैं। अगर बहुत तेज गर्म पानी पीते हैं तो इससे शरीर में मौजूद पानी की एकाग्रता असंतुलित होने लगती है। साथ ही एक बार में ज्यादा पानी मस्तिष्क की कोशिकाओं में सूजन पैदा कर सकता है। जो शरीर के लिए कई बार जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए पानी को हमे घूट - घूट में पीना चाहिए, जितना ज़्यादा पानी पिए उतना ही अच्छा है हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए, लेकिन याद रखे पानी को कम गर्म करे और पानी को थोड़ा थोड़ा करके पिए इससे हमारे शरीर की मासपेशिया स्वस्थ रहती है |
इसे भी पढ़ें - कोरोना वैक्सीन लगने के बाद ये पांच दिक़्क़तें हो तो डरने की ज़रूरत नहीं, इसके साइड इफेक्ट क्या है | यहाँ पढ़े पूरी खबर ?
क्या हैं ध्यान रखने योग्य जरूरी बातें ?
♦ ज्यादा तेज गर्म पानी न पिएं |
♦ पानी को हमे घूट - घूट में पीना चाहिए |
♦ गर्म पानी के साथ-साथ सही डाइट भी लें।
♦ शहद को गर्म पानी में तभी मिलाएं जब आपको शहद से एलर्जी न हो |
♦ दिन में एक या दो से ज्यादा बार गर्म पानी का सेवन न करें, लेकिन, हल्के गुनगुने पानी को आप पूरे दिन पी सकते हैं।
♦ जिन्हें लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत रहती है वह गर्म पानी में नींबू न मिलाएं |
क्या हैं गर्म पानी पीने के फायदे ?
♦ गर्म पानी के नियमित सेवन से चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती हैं, और चेहरे पर निखार आता है।
♦ गर्म पानी बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन से बाल चमकदार होते हैं और उनकी ग्रोथ अच्छी रहती है।
♦ अगर पेट में गैस की समस्या है, तो गर्म पानी इस समस्या को दूर कर देगा |
♦ गर्म पानी पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। सॉफ्ट ड्रिंक की जगह गुनगुना पानी पीने से शरीर को जल्दी एनर्जी मिलती है।
♦ गर्म पानी पीने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। साथ ही मांसपेशियों की ऐंठन भी दूर हो जाती है।
♦ गर्म पानी पीने से वजन कम होता है। गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से बहुत जल्द फैट बर्न होता है।
♦ अगर आपको छाती में जकड़न और जुकाम की समस्या बनी रहती है, तो गर्म पानी से ये समस्या ठीक हो जाएगी।
♦ लड़कियां पीरियड्स के टाइम होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी पीएं या पेट की सिंकाई करें। दर्द कम हो जाएगा।
♦ गर्म पानी से शरीर जल्दी डिटॉक्स हो जाता है, जिसकी वजह से पाचन-क्रिया सही रहती है
इसे भी पढ़ें - Facebook ने लॉन्च किया BARS ऐप, इस पर बना सकते हैं 60 सेकंड का म्यूजिक कर सकते है शेयर !